गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में श्रीराम लीलामैदान, मानसरोवर सूर्यकुण्ड में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी भक्ति आभा भारती श्री हरि कथा का गायन कर रही हैं। मंगलवार को कथा के दूसरे दिन उन्होंने बताया कि मनुष्य के जीवन में कभी कभी ऐसी परिस्थिति आती है कि मनुष्य को अपने जीवन में चयन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने अर्जुन का उदाहरण देकर विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि विवेक मात्र सत्संग से प्राप्त होता हैं। इसलिए आज हमें गुरु शरण जाकर सत्संग की प्राप्ति करनी होगी। सत्संग में हमें ईश्वर का दर्शन प्राप्त होता है। इस अवसर पर साध्वी शिष्या अनंता भारती, साध्वी भक्ति आभा भारती, स्वामी प्रबुद्धानंद, स्वामी विश्वरूपानंद एवं पुष्प दंत जैन, बृजेश मणि मिश्रा ...