किशनगंज, अप्रैल 27 -- ठाकुरगंज, एक संवाददाता। ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत अंतर्गत नावडुबा गांव के महर्षि मेही सत्संग मंदिर में सत्संग का 23वां वार्षिक महोत्सव शनिवार को शुरू हुआ। महर्षि मेही सत्संग का 23 वा वार्षिक महोत्सव में भागलपुर से आए सन्यासी स्वामी सत्य प्रकाश जी महाराज ने अपने प्रवचन से लोगों का मन मोह लिया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ सतगुरु महाराज की जयघोष के साथ हुआ। स्वामी सत्य प्रकाश महाराज जी ने कहा कि सनातन परंपरा में गुरु को श्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि ईश्वर सुपर पावर एवं सर्वशक्तिमान है। ईश्वर को प्राप्त करने का एकमात्र तरीका सत्संग है। सत्संग से ही ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है। जैसा संग होगा, वैसा उसका प्रभाव होगा। इसलिए मनुष्य को श्रद्धापूर्वक गुरु की सेवा करना ही परम धर्म है। उन्होंने ...