घाटशिला, जनवरी 20 -- पोटका, संवाददाता। पुतलूपुंग गांव में शिक्षाविद आशुतोष मण्डल के आवास पर उनकी धर्म पत्नी की स्मृति में हाता माताजी आश्रम समिति द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुर, मां और स्वामीजी की विशेष पूजा की गयी। इसके बाद भक्ति संगीत गाया गया। मौके पर सुनील कुमार डे ने कहा कि सत्संग से जीवन बदलता है। रामकृष्ण देव ने ईश्वर के प्रति भक्ति लाने के लिए सत्संग, निर्जन वास और भगवान का नाम करने की सीख दी। इस अवसर पर रामकृष्ण सरदार, बलराम गोप, सुधीर सरदार, तपन मण्डल, अर्जुन मुदी, तरुण मण्डल, सोमेन मण्डल, सुदीप मण्डल, ब्रह्म पद मण्डल, उज्वल मण्डल, दिलीप मण्डल, देव रंजन मण्डल, झरना मण्डल, सूजता मरल, बन्दना मण्डल, स्वपन मण्डल, निताई महाकुड़, आशीष मण्डल, लखन चंद्र मण्डल के अलावे गाँव के भक्त और महिलाये काफ़ी संख्या में भक्त उपस्थि...