इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा। फर्रुखाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी 65 वर्षीय राम जानकी बघेल पत्नी धन्नासेठ बघेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राम जानकी प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह सत्संग सुनने के लिए लड़ैती भवन जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं। राम जानकी को कानों से कम सुनाई देता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उन्हें ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी और वह समय रहते ट्रैक से हट नहीं सकीं। ट्रेन की चपेट में आने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.