लखीमपुरखीरी, मई 29 -- गोला गोकर्णनाथ। जयगुरुदेव आश्रम खानपुर आजमगढ़ का वार्षिक सत्संग समारोह आगामी 3 से 5 जून तक आयोजित होगा। जिसमें लखीमपुर खीरी से भी तमाम लोग अजमगढ़ जाएंगे। जिसकी तैयारियां प्रारम्भ हो गईं हैं। कार्यक्रम के अनुसार 3 जून को सतसंग कार्यक्रम शुरू होगा। सुबह 7.00 बजे व सायं 4.00 बजे से हर रोज सत्संग होगा। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज का सत्संग 5 जून को सुबह 11.00 बजे से होगा। संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक सतीश चन्द्र ने बताया कि गृहस्थ आश्रम में रहकर लोक-परलोक दोनों बनायें। जयगुरुदेव संगत लखीमपुर के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह और मीडिया प्रभारी मनोज त्रिवेदी ने बताया कि लखीमपुर से भी काफी संख्या में श्रद्धालु खानपुर आजमगढ़ जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.