अमरोहा, नवम्बर 14 -- जोया। मानव उत्थान सेवा समिति मुरादाबाद के संयोजन में गुरुवार को डिडौली निवासी रामप्रकाश वर्मा के आवास पर सत्संग का आयोजन किया गया। महात्मा विजेता वाई और महात्मा विवेकी वाई ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में प्रभु के नाम का सुमिरन ही भवसागर से पार कराने का सबसे सरल उपाय है। प्रभु के नाम में इतनी शक्ति है कि समुद्र में पत्थर भी नहीं डूब सके। कहा कि मानव को अपने जीवन में सदैव प्रभु का सुमिरन करते रहना चाहिए। इससे उसके जीवन में शांति, सुख और समृद्धि का संचार होता है। भजन-कीर्तन का गायन भी किया गया। श्रद्धालु भक्ति रस में झूम उठे। वातावरण भक्तिमयी बन गया। इस दौरान नरदेव सिंह पंवार, रामप्रकाश वर्मा, कंचन वर्मा, नरेंद्र कुमार, माही, प्रियंका वर्मा, वीर सिंह, दानया, कृष्ण कुमार वर्मा, सोमवती, खान चंद वर्मा, व...