बिजनौर, जनवरी 10 -- संत निरंकारी मंडल बरूकी के तत्वावधान में शनिवार को ग्राम सिकेड़ा में पतराम सिंह के आवास पर सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक विचारों को सुना और आत्मिक शांति का अनुभव किया। कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल ने कहा कि परमात्मा ने इस संसार को अत्यंत सुंदर बनाया है और इसमें मानव जीवन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि संत हमेशा समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं और उनकी भावना परोपकार से प्रेरित होती है। संतों ने युगों-युगों से लोगों को अज्ञान और अंधकार से निकालकर ज्ञान और प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य को मानव तन बड़े सौभाग्य से प्राप्त होता है और इसी मानव योनि के माध्यम से मोक्ष की प्राप्ति संभव है। ऐसे में हमें अपने जीवन को सत्कर्मों, सेवा...