रांची, नवम्बर 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। इस्पात क्लब, मेकान में अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम परमपुरी की रांची शाखा की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय सत्संग कार्यक्रम का दूसरा दिन संस्था के अध्यक्ष स्वामी निर्भयानंद पुरी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकार जितेंद्र वत्स के भजनों से हुआ। गुरु भक्ति से ओत-प्रोत भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति से भक्तजन विभोर हो उठे। इस अवसर पर, आचार्य प्रेम नारायण शास्त्री ने सत्संग की महिमा बताते हुए अपने विचार रखे। दिल्ली से आए स्वामी ज्ञानसेवानंद पुरी और परमपुरी धाम से आए स्वामी पुण्यानंद पुरी ने नाम जप और गुरुभक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वामी निर्भयानंद पुरी माताजी का संदेश अंत में, अनंत विभूषित महामंडलेश्वर निर्भयानंद पुरी माताजी ने कहा, आज का समाज दिन-रात मेहनत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.