अररिया, जनवरी 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री सिद्धसागर भवन परिसर में सनातन सत्संग समिति के तत्वावधान में स्थानीय केशरी टोला स्थित श्रीसिद्ध सागर भवन में आयोजित नौ दिवसीय श्री रामकथा महोत्सव भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अनुपम संगम बना हुआ है। ब्रह्मलीन संत आचार्य रामसुख दास महाराज के अनुगामी बालसंत श्री हरिदास महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही रामकथा एवं प्रवचन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। रामकथा महोत्सव के सातवें दिन रविवार को संत श्री हरिदास महाराज ने श्रीमद भागवत गीता के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए देह-देही और शरीर-शरीरी के विवेक का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश प्रारंभ करते ही शरीर और आत्मा के भेद को स्पष्ट किया है,क्योंकि किसी भी योग मार्ग क...