बरेली, अक्टूबर 4 -- बरेली। आंनद आश्रम रामपुर गार्डन में शुक्रवार से 66वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में चतुर्दिवसीय सत्संग और संत सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। प्रात:कालीन सत्र में रायबरेली से आए स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती अध्यक्ष आनंद आश्रम ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा श्रवण, मनन के द्वारा आचरण में सुधार लाया जा सकता है। सत्संग बाहर के आवरण को ही नहीं बदलता बल्कि मनुष्य के स्वभाव, वाणी, दैनिक व्यवहार में भी परिवर्तन लाता है। हरिद्वार से आए स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने परमात्मा की भक्ति, सत्संग, मां गंगा का सानिध्य एवं जीवन में श्रीमद्भागवत की महिमा के बारे में बताया। रायबरेली से आए स्वामी विज्ञानांद ने जीवन को जीने की कला एवं प्रसन्नता के साथ जीवन कैसे जीना चाहिए के बारे में बताया। शाम के सत्र में सीतापुर से आए कथावाचक स्वामी धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.