पूर्णिया, फरवरी 19 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी तथा हरदा पंचायत सहित आसपास के गांवों के सत्संग प्रेमियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ संत रामकृष्ण परमहंस की जयंती मनाई। इस अवसर पर संत के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन और आध्यात्मिक विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान भक्ति भाव से ध्यान, साधना, कीर्तन एवं भजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कन्हैया साह एवं विश्वनाथ यादव ने संत के उपदेशों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। आयोजकों ने बताया कि संत रामकृष्ण परमहंस का जीवन प्रेम, सेवा और ईश्वर भक्ति का संदेश देता है, जिसे समाज में प्रसारित करना आवश्यक है। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.