गाजीपुर, फरवरी 19 -- देवकली (गाजीपुर)। एकल अभियान शिक्षा भाग की ओर से अंचलस्तरीय एकल हरि सत्संग प्रतियोगिता महमूदपुर हथिनि ग्राम में आयोजित की गई। उद्घाटन पुनवासी राम ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में संच देवकली, हथियाराम, हंसराजपुर, रायपुर की भजन टोली ने भाग लिया। जिसमे महमूदपुर हथिनि की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तेरसू यादव ने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है। आज पूरे देश में प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा है। विदेशी तत्वों के इसारे पर कुछ संगठन सक्रिय है। उनसे सावधान रहे तथा उनके इरादों को उजागर करने के लिए लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में रामकेर यादव, उदयभान यादव, संजय यादव, प्रमीला, रीमा, खुशबू, साधना, अजय, रबि, आलोक, संतोष, लक्ष्मण कुशवाहा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अखिलेश कुशवाहा और संचाल...