देवघर, फरवरी 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना के सत्संग नगर अवस्थित खाली जमीन में अवैध हथियार की जानकारी पर पुलिस ने बरामद की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने अवैध हथियार जब्त की है। मामले की जानकारी एसडीपीओ को देने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। हालांकि मामले में पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। पुलिस अवैध हथियार के बारे में पता कर रही है। हथियार किसने और क्यों वहां छोड़ी थी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने सोमवार शाम में भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...