दुमका, नवम्बर 17 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत अमड़ापहाड़ी पंचायत के दोला मोड में रविवार को दामोदीह परगोडीह केंद्र सत्संग समिति की मासिक सत्संग में महेंद्र बाबा और कमलकांत बाबा के गरिमामयी में उपस्थिति में संपन्न किया गया। सत्संग कथा करने पहुंचे महेंद्र बाबा एवं कमलकांत बाबा ने बताया सत्संग के श्रवण से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है एवं मनुष्य इस लोक के साथ-साथ परलोक की भी यात्रा सफल कर जाते हैं। ईश्वर ने मनुष्य रूपी शरीर दिया है। ईश्वर की भक्ति करने के लिए और भक्ति से ही ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। ईश्वर प्राप्ति का सरल और सीधा मार्ग भक्ति का है। सत्संग श्रवण के मौके पर उपस्थित खूबलाल मंडल, नंदकिशोर मंडल, अमित कुमार मंडल, नलिन मंडल, जगदीश मंडल, गोवर्धन मंडल व दर्जनों सत्संग प्रेमी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.