सीतापुर, जुलाई 2 -- सिधौली संवाददाता। कस्बा स्थित सिद्धेश्वर महादेव धाम में न्यायाधीश शनिदेव महाराज के 17वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत चल रहे श्री सिद्धेश्वर रुद्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन के चैथे दिन यज्ञाचार्य अम्बादत्त तिवारी एवं वैदिक मंडल के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ मंडप में अरण्य मंथन से अग्नि का प्राकट्य हुआ। कार्यक्रम के दौरान गोला से पधारी साध्वी सुरभी त्रिवेदी ने श्रीराम कथा के अंतर्गत कैकयी द्वारा भगवान श्रीराम को 14 वर्षों के वनवास भेजने की कथा का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राम के वनगमन से व्यथित राजा दशरथ ने जीवन त्याग दिया, जिससे श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। वहीं खैराबाद के महंत बजरंग मुनि उदासीन ने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को सजग रहना आवश्यक है। कथा व्यास महेन्द्राचार्य पाण्ड...