गढ़वा, अक्टूबर 12 -- गढ़वा। युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का मासिक सत्संग का आयोजन रविवार को गुरु भाई डॉ अजीत कुमार के आवास मां गायत्री हॉस्पिटल नवादा मोड़ बिशुनपुर में किया गया। सर्वप्रथम श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित किया गया। उसके बाद आरती और शंख ध्वनि किया गया। मौके पर धार्मिक ग्रंथों का पाठ किया गया। भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ। सत्संग में श्रीबंशीधर नगर एसपीआर विजय नंदन सिंह व दादाजी एसपीआर धृति लाल सुंदर ने श्रीजी ठाकुर जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु के बताए रास्ते पर चलने से ही विश्व का कल्याण होता है। जीवन में सत्संग सभी मनुष्य के लिए जरूरी है। सभी लोगों को अपने-अपने घरों में साप्ताहिक सत्संग, विशेष सत्संग, मासिक सत्संग का आयोजन करना चाहिए। दीक्षा ग...