आगरा, दिसम्बर 27 -- समाधि पार्क मंदिर, सूर्य नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन भक्तिरस, लीला प्रसंग और सामाजिक चेतना का दिव्य संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु प्रभु कथा में तल्लीन होकर भावविभोर हो उठे। संपूर्ण वातावरण राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा। लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने दीप प्रज्वलन कर कथा का शुभारंभ किया। भागवत विदुषी कथा व्यास श्री कीर्ति किशोरी ने नारद के प्रेम प्रसंग और शुकदेव के आगमन की लीला का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नारद की भक्ति निष्काम थी और वे लोक-लोकांतर में केवल भगवान का नाम ही संचारित करते रहे। एक प्रसंग के माध्यम से उन्होंने कहा कि जब नारद बाल्यावस्था में संतों की सेवा और चरणामृत के सेवन से प्रभु प्रेम में लीन हुए, तब उन्हें जी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.