पूर्णिया, फरवरी 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत अंतर्गत महतो नगर स्थित सत्संग आश्रम में सात दिवसीय ध्यान साधना शिविर के साथ महर्षि मेंही परंपरा के संतों का प्रवचन कार्यक्रम जारी है। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर साधना और सत्संग का लाभ ले रहे हैं। महर्षि मेंही के शिष्य स्वामी आत्मानंद जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सत्संग और गुरु साधना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्ची साधना और गुरु मार्ग के अनुसरण से मनुष्य मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने समझाया कि जीवन में सुख-दुख मनुष्य के पूर्व और वर्तमान कर्मों के फल हैं, जिनका भोग किए बिना संस्कारों का क्षय नहीं होता। महान आत्माओं को भी कर्मफल से गुजरना पड़ता है। उन्होंने त्याग के विभिन्न स्वरूपों और साधक के आध्यात्मिक मार्ग में आने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.