मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 27 -- शुकतीर्थ धाम में भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम स्थित प्रत्यक्षानंद भागवत भवन में भागवत सेवा समिति जगाधरी, हरियाणा के द्वारा आयोजित भागवत कथा का पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। वृंदावन से पधारे कथा व्यास नितिन कृष्ण दास के साथ भागवक्त भक्तों और श्रद्धालुओं ने अक्षय वट तथा शुकदेव मंदिर में पूजन कर धार्मिक नगरी में कलश यात्रा निकाली। कथा शुभारम्भ पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भगवद चरणों में श्रद्धा और विश्वास प्रगट करने का मूल स्रोत भागवत सत्संग है। सत्संगति आनंद और कल्याण की जड़ है। दुष्ट से दुष्ट व्यक्ति भी सत्संगति पाकर सुधर जाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में मन की शांति ही जीवन की वास्तविक पूंजी है। यजमान राजेश गर्ग और विजय गर्ग, आचार्य विकास, दीपक मिश्रा आदि...