पलामू, मई 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सत्र 2025-26 में अधिकांश बच्चों को नई पुस्तक अब तक नहीं मिल सका है। नया सत्र अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। सत्र प्रारंभ हुए एक माह से अधिक समय गुजर गया है। इसके बावजूद अभी तक बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाले नि:शुल्क पुस्तक उपलब्ध नहीं हो सका है। फिलहाल अधिकांश बच्चे पुराने किताबों से ही पढ़ाई करने को विवश हैं। पलामू के पांच नगर निकाय और 21 प्रखंडों में 2564 स्कूल संचालित है। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ राजेश कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे पुस्तक राज्य की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है,बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। अभी तक पलामू में वर्ग एक, तीन, पांच, छह, सात, आठ, नौ और 10वीं की पुस्तक आया है। डिमांड के अनुसार पुरा पुस्तक नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.