नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को कहा कि पूज्य आध्यात्मिक गुरु सत्य साई बाबा ने लाखों लोगों को सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। सत्यसाई जिले के पुट्टपर्थी में जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सत्य साई बाबा ने इस विश्वास का प्रचार किया कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। उन्होंने कहा कि सत्य साई बाबा ने अध्यात्म को निस्वार्थ सेवा और व्यक्तिगत परिवर्तन से जोड़ा। राष्ट्रपति ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि इतने सारे देशों में उनके भक्त वंचितों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्य साई बाबा का नि:स्वार्थ सेवा के माध्यम से नि:स्वार्थ प्रेम का संदेश श्री सत्य साई संगठन को सेवा के वास्ते स्वयंसेवा करने के लिए प्रेरित कर रहा है। मुर्मु ने कहा, सत्य साई बाबा का संदेश है कि सभी से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.