सहारनपुर, दिसम्बर 2 -- श्री सत्य साईं परिवार की ओर से भगवान श्री सत्य साईं की रथ यात्रा का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बाबा की प्रेम वाहिनी रथ यात्रा में बाबा की चरण पादुका आंध प्रदेश के पुट्टापर्ती से देश भर के विभिन्न राज्यों और प्रमुख नगरों से होती हुईं सहारनपुर पहुंची। देहरादून रोड स्थित सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज में पहुंचने पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भगवान की यह रथ यात्रा 100 वें जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में दुनियाभर के 140 देशों में निकाली जा रही है, जहां श्री सत्य साईं बाबा के अनुयायी मानव सेवा हेतु फैले हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सचिन नैब ने बताया कि भगवान का संदेश है कि मानव सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है। इस अवसर जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, धनन्जय शर्मा, भूप दयाल माथुर, अलका दयाल माथुर, बीर सिंह, ब्रषपाल, राकेश महेश्व...