अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़। श्री सत्यसाई सेवा समिति (देवत्रय) द्वारा बाबा के शताब्दी जन्मदिवस कार्यक्रम की शृंखला में सर्वधर्म भजन का आयोजन धर्म प्रकाश अग्रवाल व रविप्रकाश अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस दौरान वाहे गुरु, वाहे गुरु सत नाम, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, जय बजरंग जय बलवीर, जय हनुमान जी की जय बोलो भजन हुए। बाबा का मनपसंद प्रसाद इडली, सांभर वितरण किया गया। कार्यक्रम में रामकिशन गुप्ता, लोहिया, सर्वेश अग्रवाल, अखिलेश वर्मा, सुरेश चंद्र, मोनिका गोयल, रेखा जैन, मीना सिंह, रश्मि अग्रवाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...