आरा, जून 21 -- -श्रीदेवराहा बाबाजी महाराज की 35वीं पुण्यतिथि पर संकीर्तन बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड के संत श्री देवराहा शिवनाथ धाम पूरब टोला दोघरा में अंतरराष्ट्रीय महायोगी ब्रह्मलीन श्री देवराहा बाबाजी महाराज की 35वीं पुण्यतिथि पर भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन के पूर्व श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए त्रिकालदर्शी परमसिद्ध विदेह संत श्री देवराहा शिवनाथदासजी महाराज ने कहा कि जीव को कभी भी असत्य नहीं बोलना चाहिए। असत्य महापाप है। सत्य ही सभी पुण्यों की जड़ है। सत्य का आचरण, सत्य विचार यह सब जीव के अंदर संकीर्तन करने से धीरे-धीरे आने लगता है। संत श्री ने आगे कहा कि सत्य बोलने वाले जीव परेशान हो सकते हैं किंतु कभी पराजित नहीं हो सकते। झूठा व्यक्ति सदैव भयभीत रहता है, क्योंकि उसे एक झूठ को छिपाने के लिए कई झूठ का सहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.