कटिहार, फरवरी 9 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: सत्य सनातन संगठन की बैठक स्थानीय एक होटल में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। महेन्द्र झा को सर्वसम्मति से केंद्रीय अध्यक्ष एवं मनोज राय को मुख्य संरक्षक निर्वाचित किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर रणनीतिक मंच प्रदान करने के साथ ही जिले में मखाना बोर्ड, एम्स जैसी संस्था की स्थापना के लिए जनजागरण लाना है। सनातनी विचारधारा के वाहकों की अधिकाधिक भागीदारी को त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर राघवेन्द्र सिंह, शोभा जायसवाल,शोभन दास,अजय दास, सौरभ मालाकार,नरेश मंडल, मिथुन चौधरी, श्याम माहेश्वरी, अविनाश झा, शोभन दास , मनीषा महतो, श्वेता राय, चांदनी जायसवाल, रीना झा, आशीष झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.