भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर। भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक के निकट शनिवार को सत्य संकल्प योग केंद्र की नवीन शाखा की शुरुआत हुई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी आगमानंद जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, नगर विधायक रोहित पांडे, कृष्णा देवी केंद्र के संस्थापक डॉ. सत्यजीत मिश्रा ने किया। स्वामी आगमानंद ने कहा कि स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के जन्मदिन के अवसर पर इस नवीन योग शाखा का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर उर्मिला की डायरी नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आशा ओझा, श्वेता सुमन, मदन मोहन मिश्रा, नमन मिश्रा, रामकुमार मिश्र, गुड्डू पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, संजय पांडेय, विधु मिश्रा, पप्पू चौधरी आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...