मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाजार पर सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। हरिद्वार से पधारीं प्रसिद्ध कथावाचिका देवी राधा किशोरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भागवत श्रवण से मन शुद्ध होता है और समाज में सकारात्मक सोच का विकास होता है। इससे पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोकड़ा स्थित वाया नदी तट पर श्रद्धालुओं ने जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर आयोजक केदार साह, विक्की कुमार, राजू गुप्ता, अनिल साह, अजय कुमार, विश्वजीत शाही, राकेश सिंह, पीयूष कुमार, पूर्व मुखिया बैजू महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...