भागलपुर, मई 10 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि संसार में सत्य ही सर्वश्रेष्ठ है। सत्य को झुकाने का बहुत ही प्रयास किया जाता है परन्तु सत्य अडिग रहता है। सत्य की हमेशा जीत होती है। ये बातें सनोखर के तेलौंधा गांव में चल रहे श्री महारुद्र यज्ञ के आठवें दिन श्रीराम कथा वाचन करते हुए कथा वाचिका चंचल किशोरी ने कही है। उन्होंने कहा कि शिव ही शक्तिमान है। भक्ति प्रेम श्रीराम नाम, कृष्ण नाम की पराकाष्ठा का प्रारंभ शिव से ही होता है। मंच पर कथा वाचिका का स्वागत मधुसूदन मिश्रा, सौम्या मिश्रा, अमरेश मिश्रा, डॉली मिश्रा आदि ने किया। महायज्ञ के आठवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा हवन कुंड में साकल अर्पण,स्थापित देवी देवताओं के प्रतिमाओं के दर्शन पूजन के लिए भीड़ लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.