संतकबीरनगर, मई 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के करमा कला में विधायक अनिल त्रिपाठी के आवास पर सत्य एवं शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम की जयन्ती श्रद्धा के साथ मनाई गई। विधायक ने उन्हें समाज में नैतिकता का ध्वजारोहण करते हुए अराजकता को समूल जड़ से समाप्त करने वाला बताया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम के पूजन से हुई। इसके पश्चात विधायक ने ब्राह्मणों का पांव-पखार, तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम ने अपना पूरा जीवन सत्य की मार्ग पर चलने तथा अन्याय से लड़ने में व्यतीत कर दिया। धर्म की स्थापना, संस्कृति की रक्षा, दासत्व से मुक्ति तथा आर्य संस्कृति की स्थापना के लिए किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए प्रासंगिक हैं। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.