गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- मुहम्मदाबाद। सेंट्रल बार एसोसिएशन के 2026 के नए पदाधिकारियों के चयन के लिए गुरुवार को दीवानी न्यायालय परिसर में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र नाथ राय को चुनाव अधिकारी और मृत्युंजय राय को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता आलोक कुमार राय, शेषनाथ तिवारी, शिवदान तिवारी, दयाशंकर दूबे, संजय कुमार राय, अरुण श्रीवास्तव, मनीष राय, मुन्ना यादव, अवधबिहारी यादव, रिपुसुदन राय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विमल कुमार राय तथा संचालन सचिव संतोष कुमार गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...