गढ़वा, फरवरी 22 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत कांडी पंचायत सचिवालय के सभागार में शनिवार को सभी पंचायत सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सभी पंचायत सहायकों ने सर्वसम्मति से चटनिया पंचायत के पंचायत सहायक सत्येंद्र राम को पंचायत संघ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चयन किया। वहीं नीलम कुमारी को उपाध्यक्ष, अजित कुमार सिंह को सचिव, नीता देवी को उपसचिव, अमोल मेहता को कोषाध्यक्ष, सुषमा कुमारी को उपकोषाध्यक्ष, नितेश कुमार को मीडिया प्रभारी, शशि पांडेय को संरक्षक व विवेक कुमार को संयोजक के पद पर चयन किया गया। बैठक में चंदन कुमार, गुंजा कुमारी, अमृता कुमारी, सिताबि यादव, राजू कुमार यादव, मणिकांत दुबे सहित अन्य पंचायत सहायक भी शामिल थे। इस मौके पर नवनियुक्त सत्येंद्र ने सभी पंचायत सहायकों से कहा कि उन्हें जिस...