शामली, फरवरी 13 -- जनपद की ग्राम पंचायतों में जारी अन्नतिम मतदाता सूची में संभावित दो लाख 87 हजार 827 डुप्लीकेट मतदाता के सत्यापन का कार्य की गति कुछ धीमी पड़ गयी है। इसके चलते शामली जनपद का स्थान सूबे में चार पायदान नीचे खिसकर कर 16 वें स्थान पर पहुंच गया। जनपद में एक लाख 35 हजार 29 मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो गया है। इनमें 12018 मतदाता डुप्लीकेट अथवा फर्जी पाए गए है। इन सभी के वोट काट दिए गए है। इससे ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में वोटों की संख्या और कम हो गयी है। जिले में 230 ग्राम पंचायतों के मतदाता पुनरीक्षण अभियान में गत मतदाता सूची से 97 हजा र 786 वोट काट गए। इनमें मृतक, फर्जी एवं डुप्लीकेट एवं गांव छोड़ चुके मतदाता शामिल थे। जबकि पांच साल बाद हुए इस मतदाता पुनरीक्षण में एक लाख दो हजार 308 नए मतदाता बने। इस तरह से पांच साल बाद ग्...