पिथौरागढ़, फरवरी 13 -- पिथौरागढ़। जनपद में किराएदारों के सत्यापन को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलुवाकोट छारछुम में थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच किराएदार बगैर सत्यापन के रहते हुए पाए गए। पुलिस ने संबंधित भवन स्वामी नवीन सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपये का चालान काटा। थानाध्यक्ष ने सभी भवन स्वामियों से अपने-अपने किराएदारों का अनिवार्य तौर पर सत्यापन कराने को कहा है। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...