अल्मोड़ा, दिसम्बर 8 -- सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसके तहत कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय और धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने टीम के साथ सत्यापन जांचे। इस दौरान पांच मकान मालिकों ने बिना सत्यापन के किराएदार रखे मिले। कार्रवाई करते हुए पांचों का दस-दस हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही 20 बाहरी व्यक्तियों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...