बागेश्वर, जनवरी 7 -- ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शांति व्यवस्था, यातायात सुगमता और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार की देर रात्रि तक जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने विशेष पैदल गश्त तथा वाहन चेकिंग की। इस दौरान अराजक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 31 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। पुलिस अधिनियम के अंतर्गत छह चालान किए। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। इसके अतिरिक्त अपने अधीन कार्य कर रहे बाहरी एवं नेपाली व्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.