कोडरमा, जनवरी 3 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड स्तर पर विवादित मामलों का जमीनी सत्यापन किया गया। इस कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर सर्वे रिपोर्ट की स्थल पर गहन जांच की। इस प्रक्रिया में परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आवास की वास्तविक आवश्यकता और पात्रता से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। सत्यापन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही बनी रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति लाभ न ले। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल विवादित मामलों में लगभग 5 प्रतिशत मामलों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.