लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीद में इस बार नई व्यवस्था खलल डाल रही है। नई व्यवस्था में ई-पॉश मशीन से किसानों का चेहरा प्रमाणीकरण किया जा रहा है। धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन जिस आधार नम्बर से किया गया है उस किसान की आंखों को स्कैन करके धान खरीद हो रही है। जबकि पहले अंगूठा लगाकर खरीद होती थी। चेहरा प्रमाणीकरण में तकनीकी दिक्कत होने से खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। अब तक करीब तीन सौ कुन्तल की खरीद हुई है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीद तीन अक्तूबर से शुरू हुई थी। अब तक अगर खरीद के आंकड़े देखे जाएं तो महज 300 कुन्तल धान की खरीद हुई है। पलिया, मैगलगंज व लखीमपुर राजापुर मंडी के कुछ केन्द्रों पर ही खरीद हुई है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए करीब ढाई हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बताते हैं कि नई व्यवस्था से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.