पौड़ी, नवम्बर 25 -- बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान को लेकर कोतवाली पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है। एसएसपी ने सभी थानाप्रभारियों को अपने क्षेत्रों में बाहरी लोगों का शतफीसदी सत्यापन करवाने के निर्देश दिए है। मंगलवार को पुलिस सत्यापन करवाने के लिए कोतवाली मे लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इससे पूर्व बीते दिनों पुलिस ने शहर में सत्यापन अभियान चलाकर किराएदारों का सत्यापन नहीं करने पर चार मकान मालिकों का चालान किया था। जिसके बाद मंगलवार को सत्यापन करवाने के लिए कोतवाली पहुंचने लगे हैं। कोतवाल रविंद्र नेगी ने बताया कि अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार बाहरी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। कहा कि पुलिस सत्यापन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.