नैनीताल, फरवरी 8 -- भवाली। भवाली क्षेत्र में पुलिस का सत्यापन अभियान रविवार को भी जारी रहा। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण व कोतवाल प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में पुलिस ने भवाली के वार्ड नंबर 2, 3, 4 के रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा क्षेत्र में 51 मकानों में रह रहे 199 बाहरी लोगों का सत्यापन जांचा। सत्यापन अपूर्ण पाए जाने पर 21 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...