फतेहपुर, फरवरी 19 -- फतेहपुर, संवाददाता। मनरेगा का नाम बदलने से क्षुब्ध कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सत्याग्रह कर इसका विरोध दर्ज कराया। साथ ही भाजपा की नीतियों के विरुद्ध आंदोलन किए जाने का संकल्प भी लिया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कचेहरी प्रांगण में गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर 'रघुपति राघव राजाराम' का उच्चारण किया। साथ ही शासन की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते रहने का संकल्प लिया। कहा कि भाजपा पोषित व्याप्त भ्रष्टाचार देश को खोखला कर चुका है। मंहगाई से त्रस्त आम जनमानस कराह रहा है, जबकि ग्रामीण मजदूरों के हित में चल रही मनरेगा योजना के पूरे ढांचे को बदल कर उनका अधिकार छीनने का भी कुचक्र रचा जा रहा है। जिसे कांग्रेसी किसी भी दशा में नहीं लागू होने देंगे, जिससे गरीब मजदूरों का हक...