मोतिहारी, फरवरी 14 -- रक्सौल। आनंद विहार से रक्सौल के बीच चलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या एस-5 में गुरुवार देर रात 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया। युवक का शव सीट संख्या 57 की ऊपरी बर्थ की लोहे की जंजीर से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। रेल पुलिस के अनुसार ट्रेन के रक्सौल पहुंचने के बाद वाशिंग पिट सफाई के लिये भेजा गया था। इसी दौरान सफाई कर्मचारियों ने कोच एस-5 में एक युवक का शव जंजीर से झूलता देखा। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पवन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही रेल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं आरपीएफ पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर अजय कुमार चौधरी भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुं...