सीतापुर, जुलाई 3 -- बिसवां, संवाददाता। तहसील सभागार में राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश की बैठक सभा अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मौजूदा अध्यक्ष व संरक्षक श्याम सुंदर शुक्ला ने कहा कि आज मैं सेवानिवृत्त हो रहा हूं। तहसील मंत्री श्यामू सिंह की पदोन्नति राजस्व निरीक्षक के पद पर हो गई है। वहीं उपाध्यक्ष योगेंद्र शंकर अवस्थी गैर तहसील स्थांतरित हो गए हैं। इसलिए नई कार्यकारिणी का गठन आवश्यक हो गया है। इस दौरान बिसवां तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें सत्यप्रकाश वर्मा तहसील अध्यक्ष व तहसील मंत्री आनंद यादव सर्वसम्मति से चुने गए। अध्यक्ष और मंत्री के अलावा रामदास उपाध्यक्ष और विनीत कुमार श्रीवास्तव उप मंत्री, हीरालाल कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री विष्णू दयाल, और आशुतोष त्रिपाठी लेखा परीक्षक चुने...