पटना, अगस्त 5 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्यपाल मलिक के रूप में देश ने एक बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। वे 4 अक्टूबर 2017 से 22 अगस्त 2018 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। बिहार के अतिरिक्त वे जम्मू-कश्मीर, गोवा एवं मेघालय के भी राज्यपाल रहे थे। राज्यपाल के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.