मोतिहारी, फरवरी 21 -- तेतरिया। मघुआहावृत पंचायत सरकार भवन के सभागार में शनिवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव निर्वाची पदाधिकारी विवेक कोईराला की अध्यक्षता व पर्यवेक्षक बैधनाथ प्रसाद के देख रेख में हुआ। सर्व सम्मति से तीसरी बार सत्यनारायण प्रसाद कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। बैठक में पूर्व विधायक शिवजी राय, जितेन्द्र यादव, शकुंतला देवी सहित 30 क्रियाशील सदस्य भाग लिये। सत्यनारायण प्रसाद कुशवाहा को तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर प्रदेश जदयू सचिव कबिंदर कुशवाहा, किशुन राय, नवल किशोर प्रसाद, रामबली प्रसाद सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...