मेरठ, जनवरी 29 -- होटल ओलविया में बुधवार को सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के ट्रस्टी अनुज शर्मा की बेटी मानवी शर्मा ने प्रेसवार्ता कर ट्रस्ट से जुड़े विवाद पर स्थिति स्पष्ट की। कहा कि किसी भी मामले में सभी पक्षों को बराबरी से सुना जाना चाहिए और एकतरफा बात नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मानवी शर्मा ने कहा कि वह स्वयं इसी स्कूल की पढ़ी हुई छात्रा हैं और स्कूल को सुरक्षित रखने तथा बचाने के लिए वह अपना कर्तव्य भी मानती हैं। ट्रस्ट का विवाद कोर्ट में है ऐसे में स्कूल में बच्चों तथा शिक्षकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन कानून के दायरे में रहकर हर प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रहा है। बताया कि बीते 13 वर्षों से विद्यालय सीबीएसई के नियमों के अनुसार नियमित रूप से संचालित हो रहा है और इसका संचालन उनके पिता अनुज शर्मा के मार्गदर्शन में होता रहा ह...