मेरठ, जनवरी 9 -- सोशल मीडिया ने सूचना प्रवाह अत्यंत तेज बना दिया है, लेकिन इसके साथ फेक न्यूज का खतरा भी बढ़ गया है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। सत्य, निष्पक्षता और नैतिकता ही मीडिया की वास्तविक पहचान है। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करके ही डिजिटल नागरिक बन सकते हैं। मेरठ कॉलेज में डिजिटल क्रांति के दौर में मीडिया की बढ़ती भूमिका, सोशल मीडिया के प्रभाव, फेक न्यूज की चुनौती और डिजिटल जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर हुई ऑनलाइन गोष्ठी में यह बात प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने कही। प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने कहा डिजिटल युग में मीडिया समाज को दिशा देने की क्षमता रखता है। यदि मीडिया और नागरिक अपनी डिजिटल जिम्मेदारी समझ लें तो फेक न्यूज जैसे खतरे स्वतः ही कमज...