मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गांवों में युवा क्लब मतदान बढ़ाने की जिम्मेवारी संभालेंगे। हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें, इसके लिए गांव के युवा वोटरों से संपर्क करेंगे। जिला प्रशासन की पहल पर गांवों में युवा क्लब का गठन किया जा रहा है। बीडीओ, सीओ और थानेदार हर गांव में युवाओं का निर्वाचक साक्षरता क्लब बनायेंगे। जागरूकता के लिए जगह-जगह अभियान चलाया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान को गति देने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत गांव-गांव में चुनाव पाठशाला का आयोजन होगा। गांव में निर्वाचक साक्षरता क्लब और स्कूल-कॉलेजों में कैंपस एंबेसडर कार्यक्रम चलाया जायेगा। युवा एवं प्रथम बार मतदान करने वाले वोटरों को इस क्लब से जोड़ा जायेगा। आईसीडीएस की सेविका-सहायिकाओं एवं जीविका दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.