अंता, नवम्बर 15 -- अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने चौंकाते हुए बीजेपी से सीट छीन ली। सरकार में होने के बावजूद बीजेपी हार गई और कांग्रेस ने 2023 की तुलना में तीन गुना अधिक अंतर से जीत दर्ज की। यह नतीजा प्रदेश की सियासत में कई सवाल भी खड़े करता है कि आख़िर बीजेपी का चुनावी मैनेजमेंट कहाँ कमजोर पड़ा और कांग्रेस किस वजह से एकजुट होकर परिणाम अपने पक्ष में ले गई। उपचुनाव में कांग्रेस ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे बड़े नेताओं को एक मंच पर खड़ा कर दिया। भाया जो 2023 में 5,861 वोटों से हारे थे, इस उपचुनाव में उससे कई गुना बड़े अंतर से जीत गए। वहीं बीजेपी में एकजुटता केवल मंचों तक सीमित दिखाई दी। उम्मीदवार मोरपाल सुमन भले ही वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं, लेकिन पार्टी में टिकट को लेकर अंतर्विरोध साफ दिखा। पहले कंवरलाल मीणा की पत्नी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.