महाराजगंज, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बसपा की जिलास्तरीय बैठक शहर के एक मैरेज हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नारद राव ने की, जबकि मुख्य अतिथि कमलेश कुमार गौतम रहे। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व समर्थक गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर पूर्व की बसपा सरकारों की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा बेरोजगारी दूर करने के लिए पूर्व में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि बसपा की चारों सरकारों ने गरीबों, मजलूमों व बेरोजगारों के हित में ठोस कार्य किए। जिलाध्यक्ष नारद राव ने जिले की पांचों विधानसभाओं के पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.