चित्रकूट, जुलाई 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। सदर विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के सुरवल गांव में सपा ने पीडीए जनचौपाल का आयोजन किया। जिसमें आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी की मजबूती पर जोर देने के साथ ही अभी से तैयारियों में जुटने का आवाहन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि पीडीए का गठबंधन सामाजिक क्रांति का प्रतीक है। जब तक यह वर्ग सत्ता में हिस्सेदारी नहीं पाता, तब तक समाज में बराबरी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा पीडीए को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। इस पंचायत का उद्देश्य वंचित वर्गों को संगठित कर उनके सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को तेज करना है। लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा निर्भय सिंह पटेल ने कहा सामाजिक न्याय की लड़ाई में युवाओं की भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.